Saturday, December 19, 2020

चांदी 65 हजार रुपए प्रतिकिलो हुई, सोने में मामूली गिरावट

चांदी के भाव में तेजी जारी है। शनिवार को सराफा बाजार में चांदी 65 हजार रुपए प्रतिकिलो बिकी। जबकि एक दिन पहले इसके भाव 64,800 रुपए प्रतिकिलो थे। हालांकि सोने के भाव में 25 रुपए की गिरावट आई और भाव 51,325 रुपए से लुढक़कर 51,300 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। कारोबारियों के मुताबिक बाजार में अनिश्चतता का माहौल है। इससे दाम में तेजी है। ऐसे में दाम में आगे भी तेजी जारी रह सकती है।

चांदी के भाव इस सप्ताह ऐसे बढ़े
तारीख भाव

14 दिसंबर 62,150 रुपए
15 दिसंबर 62,750 रुपए
16 दिसंबर 63,800 रुपए
17 दिसंबर 64,800 रुपए
18 दिसंबर 64800 रुपए
19 दिसंबर 65000 रुपए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/silver-lost-65-thousand-rupees-gold-fell-marginally-128031898.html

No comments:

Post a Comment