Thursday, December 17, 2020

अब डीआरएम ऑफिस में डायरेक्ट एंट्री बंद

शुक्रवार से डीआरएम ऑफिस में कोई भी व्यक्ति चाहे वह रेलकर्मी ही क्यों न हो, सीधे एंट्री नहीं कर पाएगा। एक माह में 12 कोविड-19 पॉजिटिव निकलने और एक महिला कर्मचारी की मौत के बाद गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय एक्शन मोड में आया। संक्रमण होने को लेकर डरे-सहमे कर्मचारियों की और से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीआरएम ऑफिस में बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। अब डिपार्टमेंट के सीनियर अफसर की परमिशन और इनफोटेक थर्मामीटर की जांच के बाद मंडल कार्यालय में प्रवेश मिलेगा।
ट्रेड यूनियनों ने उठाया था मुद्दा- कार्मिक विभाग की महिला कर्मी की मौत के बाद वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन और वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ संक्रमण के फैलाव को रोकने के कदम उठाने का मुद्दा उठा रहा था। इसे लेकर डीआरएम को लैटर लिखने के साथ मुलाकात भी की थी। बुधवार को पसहायक कार्मिक अधिकारी के पॉजिटिव आने के बाद डीआरएम ने यह फैसला लिया।

यह है नई व्यवस्था
{ मुख्य गेट के पास लगे अस्थाई फोन से संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी की अनुमति लेना होगी।
{ टीआरडी बिल्डिंग में एक एम्फोटेक थर्मामीटर लगेगा, जिससे तापमान नापा जाएगा।
{ संबंधित डाक जेनिटर के पास रखे काउंटर पर प्राप्त करके विभागों के देंगे। दूसरे विभाग को भेजने के लिए भी वहीं पर देंगे।

जांच से संक्रमण का डर नहीं
^डीआरएम ऑफिस में रोजाना सैकड़ों कर्मचारी आते-जाते हैं। जांच होने से संक्रमण नहीं फैलेगा। दीपावली के पहले ही डीआरएम से मुलाकात कर सुरक्षात्मक कदम उठाने को कहा था।
मनोहर सिंह बारठ,
मंडल मंत्री-वेरेएयू
लिखित मेमोरेंडम दिया था
^नई व्यवस्था से हर कोई अंदर नहीं जा सकेगा। संक्रमण फैल रहा है, जिससे कर्मचारी भी डरे-सहमे हैं। कुछ दिन पहले ही डीआरएम से बात की थी, लिखित मेमोरेंडम भी दिया था।
बीके गर्ग, मंडल मंत्री-वेरेमसं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/now-direct-entry-in-drm-office-closed-128025046.html

No comments:

Post a Comment