Thursday, December 17, 2020

दूधाखेड़ी मंदिर में रात ठहरने वाले श्रद्धालुओं को फ्री में मिलेंगे बिस्तर

क्षेत्र के प्रसिद्ध केसरबाई दूधाखेड़ी माताजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने नई व्यवस्था की है। रात्रि विश्राम करने वाले श्रद्धालुओं को अब मंदिर समिति द्वारा ओढ़ने और बिछाने के बिस्तर बिना शुल्क वसूले दिए जाएंगे। ठंड के दिन में नई व्यवस्था से रात्रि विश्राम करने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को 200 रुपए अमानत राशि जरूर
जमा करनी होगी। जो बिस्तर जमा करने के बाद मंदिर प्रबंधन श्रद्धालुओं को वापस लौटा देगा।
मंदिर प्रबंधन समिति के लेखापाल नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बीते दिनों कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद उनके आदेश पर श्रद्धालुओं को बिस्तर की व्यवस्था प्रारंभ कराई गई है। व्यवस्था सुचारू चलती रहे इसके लिए काउंटर बनाया है। यह सुबह 4 घंटे और शाम को 5 घंटे खुलेगा। इस दौरान श्रद्धालु अपने ओढ़ने व बिछाने के लिए बिस्तर ले सकते हैं।
बढ़ती ठंड को देखते हुए किया नवाचार, आगे आए समाजसेवी- मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में श्रद्धालु अस्थायी टीन सेट में रुके हुए हैं। ठंड के दिनों में श्रद्धालुओं को कई दिक्कत आ रही थी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आदेश किए थे, जिसके बाद दो समाजसेवी आगे आए हैं जिन्होंने ठंड से बचने के लिए पॉलीथिन एवं बिस्तर मंदिर प्रबंधन समिति को भेंट किए हैं। दूधाखेड़ी निवासी संजय चौधरी ने पॉलीथिन भेंट की है, जो मंदिर के चारों ओर बनी तार जालियों पर लगाई जाएगी जिससे हवा अंदर ना आ सके। वहीं भानपुरा के विजय गौड़ ने 21 जोड़ी बिस्तर दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Devotees staying overnight in Dudhakhedi temple will get free beds


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/devotees-staying-overnight-in-dudhakhedi-temple-will-get-free-beds-128025047.html

No comments:

Post a Comment