जिले में कोराेना संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 15 हजार पार हो गई है। गुरुवार को बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1707 सैम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में 42 नए कोराेना संक्रमित मिले, वहीं दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। इसके साथ ही स्वस्थ होने पर 35 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया।
जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 14309 हो गई है और रिकवरी रेट 95.38 प्रतिशत हो गया है। जबलपुर में कुल कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 15002 हो गई है। वहीं अब तक 232 लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना के एक्टिव केस 461 हो गए हैं।
इसी प्रकार भोपाल में 2 लोगों की मौत व 206, इंदौर में 3 मौत व 431 मरीज और ग्वालियर में 34 मरीज मिले हैं। वहीं सागर में 26, सिवनी 6, अनूपपुर 7, उमरिया 4, शहडोल 3, दमोह 10, नरसिंहपुर 4, मंडला 3, कटनी 3, सीधी 9, पन्ना 7, रीवा 22 और सतना में 30 मरीज मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/total-infectious-figures-crossed-15-thousand-2-new-deaths-128024379.html
No comments:
Post a Comment