जिला चिकित्सालय परिसर में तीन साल पहले तैयार हो चुके एमसीएच भवन में अब लिफ्ट लगने जा रही है। एक से दो माह में यह चालू हो जाएगी। पहली बार जिले के किसी सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीज को यह सुविधा मिलेगी। अस्पताल भवन में फिलहाल लिफ्ट की फिनीशिंग का कार्य चल रहा है।
प्रबंधन लिफ्ट कंपलीट होने के बाद उसका लोकार्पण कराएगा। ऐसा होने से गर्भवती महिलाओं को पहले की तरह अब पैदल सीढ़ियां पर चलकर ऊपर के फ्लोर में जाने के लिए जूझना नहीं पड़ेगा।
यहां पर बता दें कि जिला अस्पताल में 300 पलंग की संख्या होने के बाद भी अब शीघ्रता से नए वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय परिसर में मदर चाइल्ड अस्पताल तीन साल पहले बनकर तैयार हो गया। तीन करोड़ 78 लाख की लागत से बना भवन तो चालू हो गया, लेकिन उनमें लिफ्ट की सुविधा नहीं हो पाई। जबकि वर्कआर्डर में इसका उल्लेख था। देरी के चलते बार-बार इस मामले को उठाया गया। जिसके चलते अब इस भवन में मरीजों को लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। जिले में यह पहला सरकारी भवन होगा, जिसमें लोगों को लिफ्ट के जरिए ऊपर नीचे आने जाने की सुविधा होगी। इसके लिए इस नए भवन में तीन लिफ्ट लगाई गई हैं। वहीं इस भवन में अब फिनीशिंग का कार्य चल रहा है।
नई बिल्डिंग में स्पेशल वार्ड की भी सुविधा
इस नई बिल्डिंग में स्पेशल वार्ड भी बनाए गए हैं। अब तक जिला अस्पताल में मरीज के लिए स्पेशल वार्ड नहीं थे। बल्कि अस्पताल प्रबंधन ने स्थानीय स्तर पर व्यवस्था बना रखी थी,लेकिन स्पेशल वार्ड मुख्य वार्डो से काफी दूर होने की वजह मरीजों को सुविधा की जगह परेशानी बढ़ जाती है, लेकिन अब इस बिल्डिंग में ही 10 रूम अलग से बनाए गए हैं, जिनमें मरीज, परिजन के लिए पलंग और एक छोटी किचन भी होगी। हर मरीज को प्राइवेट वार्ड भी मिल सकेंगे। इसके अलावा स्टाफ के लिए भी कमरे तैयार हो गए हैं। यहां पर एसएनसीयू पहले की शिफ्ट कर दिया गया है। दरअसल जिलेवासियों के लिए यह अवसर आकर्षण का केंद्र होगा। क्योंकि जिले में अब तक किसी भी सरकारी अथवा निजी बिल्डिंग में लिफ्ट की सुविधा नहीं है। ऐसे में दमोह अस्पताल पहला ऐसा भवन होगा जहां अामजन को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि लिफ्ट का काम चल रहा है। सिर्फ फिनिशिंग का काम बाकी रह गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/the-first-lift-of-the-district-to-be-installed-in-mch-bhavan-the-dignitaries-will-get-rid-of-the-long-climb-128046442.html
No comments:
Post a Comment