प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की जेल प्रहरी परीक्षा में बुधवार को बड़ी चूक सामने आई। करीब आधा दर्जन प्रश्न ऐसे थे, जिनमें हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्नों में अंतर था। शिकायत के बाद परचा बदला गया। इस कारण परीक्षा पौने 2 घंटे देरी से हुई। दरअसल, जेल प्रहरी की परीक्षा दो शिफ्ट में ऑनलाइन हो रही है। इंदौर में 15 सेंटर पर हर शिफ्ट में औसत 2800 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक होना थी।
इस शिफ्ट का परचा जब अभ्यर्थियों ने देखा तो इसमें हिंदी और अंग्रेजी के आधा दर्जन प्रश्नों में अंतर था। परीक्षार्थियों ने सेंटर पर शिकायत की। नोडल अधिकारी डॉ. एमडी सोमानी ने पीएबी के भोपाल स्थित कंट्रोल रूम को अवगत करवाया। इसके बाद सभी सेंटरों पर परीक्षा रोक दी गई। डेढ़ घंटे बाद नया परचा आने पर 10.45 बजे परीक्षा शुरू हो सकी, जो 12.45 बजे तक चली।
3900 पदों के लिए परीक्षा
जेल प्रहरी के करीब 3900 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा ऑनलाइन हो रही है। कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन का पालन करवाया जा रहा है। अभ्यर्थियों को बगैर मास्क एंट्री नहीं दी जा रही। परीक्षा से पहले हॉल को सैनिटाइज किया जा रहा है। हर टेबल के बीच 6 फीट की दूरी रखी गई है। एक टेबल पर एक ही अभ्यर्थी को बैठाया जा रहा है। यह परीक्षा पहले 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक होना थी, लेकिन कोरोना संकट के कारण आगे बढ़ा दी गई थी। गुरुवार को परीक्षा का अंतिम दिन है।
तकनीकी त्रुटि थी, सुधार ली गई
इंदौर में जेल प्रहरी की परीक्षा में तकनीकी त्रुटि की जानकारी आई थी। तत्काल सुधार कर लिया गया। कुछ समय बाद परचा शुरू हो गया था। -डॉ. एकेएस भदौरिया, एग्जाम कंट्रोलर, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/difference-in-six-questions-asked-in-hindi-english-changed-after-complaint-128045218.html
No comments:
Post a Comment