Wednesday, December 23, 2020

खजरी में खेत में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की

शहर से सटे दमोह देहात थाना के खजरी में एक पति ने पत्नी की खेत में कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। पति वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया है। देर रात पुलिस घटना स्थल पर पहुंचीं। आरोपी रजक जाति का बताया जा रहा है। पुलिस हत्या के बारे में पड़ताल करने में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने बताया कि महिला की हत्या हुई है। पूरे मामले की पड़ताल करने के लिए फोर्स मौके पर भेजी गई है। आरोपी पकड़ में आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इधर बताया जाता है कि हत्या की वजह पति और पत्नी के बीच का विवाद है। पत्नी मुख्य सड़क से करीब दो किमी दूर खेत में थी, तभी विवाद के चलते पति ने उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। महिला खेत से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/husband-kills-wife-with-ax-in-khajri-field-128046427.html

No comments:

Post a Comment