Wednesday, December 23, 2020

शिक्षकों की परीक्षा आदेश निरस्त किए जाएं

बुधवार को प्रांतीय शिक्षक संघ के आह्वान पर तहसील कार्यालय पहुंचकर अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम से विभिन्न मांगों को लेकर नायब तहसीलदार विकास जैन को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उल्लेख किया गया कि संघ द्वारा अध्यापक संवर्ग एवं नवीन शिक्षक संवर्ग की समस्याओं के संबंध में समय-समय पर आपको अवगत कराया गया है।

लेकिन संवर्ग की कई समस्याएं निराकरण के लिए लंबित हैं। शिक्षकों ने ज्ञापन में 40 प्रतिशत या उससे कम बोर्ड परीक्षा परिणाम पर दक्षता सुधार के लिए 26 एवं 27 दिसंबर होने वाली शिक्षकों की परीक्षा से शिक्षकों में भय व चिंता व्याप्त है। ऐसी स्थिति में अध्यापक संवर्ग मांग की है कि परीक्षा संबंधी आदेश निरस्त किया जाए। ताकि शिक्षकों का गौरवमयी पद का समाज में सम्मान वरकरार रहे। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष गुड्डा सिंह ठाकुर, चंद्रशेखर हजारी, बृजराज सिंह परिहार, राजेश सरैया, कुंजीलाल चौकसे, ऋषि शर्मा, भारत सिंह यादव, अभिनंदन दुबे, शैलेंद्र यादव, प्रवेंद्र खरे, शंकरलाल झारिया, मुकेश जैन, हरिदास पटेल, जितेंद्र नामदेव, हरि मेहरा, शैलेंद्र खरे सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/teachers-order-to-be-canceled-128046423.html

No comments:

Post a Comment