Friday, December 18, 2020

पहले दिन पढ़ाई नहीं हुई, विद्यार्थी-पालकों को दी समझाइश

9 माह के बाद जिलेभर में शुक्रवार से कक्षा 9वीं से 12वीं तक की स्कूलें खुली। पहले दिन स्कूलों में पढ़ाई नहीं हुई। कक्षाओं में बैठकर कही सहमति पत्र दिए तो कही पालकों के साथ बैठक हुई। केवल तीन माह तक ही अल्टरनेट पढ़ाई होगी। यानी कक्षा के आधे विद्यार्थी बारी-बारी से पढ़ाई करेंगे। इसमें भी कोरोना की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल क्रमांक 1 में पहले दिन 40 छात्राएं आई। साथ ही पालकों को बुलाकर बैठक ली। इसमें पालकों को कहा कि यहां बारी-बारी से पढ़ाई होगी। उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 1 में पहले दिन 20 विद्यार्थी आए। यहां ओपन की परीक्षा के कारण विद्यार्थियों को कक्षाओं में नहीं बैठाया गया। उन्हें समझाइश दी गई। साथ ही पालकों से सहमति पत्र लाने को कहा। इसी तरह कन्या हाईस्कूल में भी छात्राएं आई। यहां शिक्षकों ने सहमति पत्र की जानकारी दी। इसी तरह खंडवा रोड स्थित बालक उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 2 में 100 से ज्यादा छात्र आए। यहां उन्हें कक्षाओं में बैठाकर शिक्षकों ने जानकारियां दी। साथ ही कहा कि पालक का सहमति पत्र लेकर आए। इसके बाद ही पढ़ाई होगी।

विद्यार्थियों को ज्यादा पढ़ाई करना होगी
विद्यार्थियों को तीन माह में कोर्स पूरा करना होगा। इसके लिए स्कूल के अलावा घर पर भी पढ़ाई करना होगी। शिक्षकों ने बताया कि पढ़ाई के लिए अब पालकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। क्योंकि स्कूल के बाद घर में पालक को ही पढ़ाई करवाना होगी। पालक को बच्चों पर ध्यान देना होगा।
अच्छा निर्णय, तीन माह में कोर्स करेंगे पूरा
कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की कक्षा 11वीं की प्रियंका मुजाल्दे, कृतिका वर्मा का कहना है कि तीन माह में पूरा कोर्स कर लेंगे। स्कूलें खोलने का निर्णय अच्छा है। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करेंगे। हालांकि उनका कहना है कि तीन माह की पढ़ाई के हिसाब से ही प्रश्न पत्र भी सरल होना चाहिए।
सहमति पत्र के बाद होगी पढ़ाई
^ पालक की सहमति पत्र के बाद पढ़ाई होगी। कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। हमारी टीमें स्कूलों में निरीक्षण भी करेगी। कोई लापरवाही तो नहीं कर रहे हैं।
-जेएस डामोरे, सहायक आयुक्त



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Did not study on the first day, explained to students and parents


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/did-not-study-on-the-first-day-explained-to-students-and-parents-128026550.html

No comments:

Post a Comment