Friday, December 18, 2020

2017 में कॉलेज चुनाव जिताने वाले प्रशांत सांवले को मिली युवक कांग्रेस की कमान

युवक कांग्रेस के शुक्रवार को ऑनलाइन चुनाव परिणाम घोषित हुए। खरगोन जिलाध्यक्ष की कमान शहर के प्रशांत सावले को मिली है। सांवले ने 2017 के खरगोन कॉलेज चुनाव में भाजपा की सरकार के रहते भारतीय राष्ट्रीय छात्रसंघ को जीत दिलाई थी। 2018 के सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्हें दो साल से युवक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा था। चुनाव में अरुण यादव गुट को जिलाध्यक्ष के अलावा खरगोन, भगवानपुरा, महेश्वर, बड़वाह व कसरावद विधानसभा में सफलता मिली। महेश्वर विधानसभा अध्यक्ष डॉ विजयलक्ष्मी साधौ गुट से चुने गए।
जिलाध्यक्ष में रवि जोशी गुट से प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहा। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित जिलाध्यक्ष सीट पर तीन दावेदार थे। प्रशांत सांवले के अलावा प्रशांत भालसे (316) व अंतिम खांडे (8) मैदान में उतरे थे। सांवले को सर्वाधिक 559 वोट मिले। आरक्षित सीट होने के बावजूद खरगोन के सुल्तान भुट्‌टो भी खड़े हो गए। उन्हें 215 मिले। वे जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

ऑनलाइन 50.15 प्रतिशत हुआ था मतदान
जिले में युवक कांग्रेस के 2613 सदस्य हैं। ऑनलाइन चली मतदान प्रक्रिया में 1310 सदस्यों ने वोट डाले थे। जिले में कुल 50.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। सभी को एप के माध्यम से वोट डाला। रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आने के बाद अलग-अलग पदों पर क्लिक कर मतदान किया गया।

जानिए... 6 विस में अध्यक्ष व अन्य को मिले इतने वोट

खरगोन विधानसभा
अध्यक्ष नितेश मंडलोई 279
उपाध्यक्ष शाहरुख मिर्ज़ा 152
महासचिव नाज़िम खान 30
महासचिव सारिक शेख 26
महासचिव उस्मान गनी 11
महासचिव दिग्विजसिंह 07
कसरावद विधानसभा
अध्यक्ष अखिलेश मीणा 129
उपाध्यक्ष संजय यादव 09
महासचिव अशोक बिरला 04
महासचिव सर्वेश पाटीदार 03
बड़वाह विधानसभा
अध्यक्ष अंकुश वर्मा 49
उपाध्यक्ष मोहित यादव 09
भगवानपुरा विधानसभा
अध्यक्ष शंकर किराड़े 32
उपाध्यक्ष तेलसिंग बर्मन 24
महासचिव हरिओम पटेल 14
भीकनगांव विधानसभा
अध्यक्ष प्रतीक ठाकुर 49
उपाध्यक्ष प्रजापतसिंह तोमर 17
महासचिव बलवीर भाटिया 13
महासचिव पुष्पक राठौर 12
महासचिव सुयश अग्रवाल 04
महेश्वर विधानसभा
अध्यक्ष इश्मितसिंग भाटिया 173
उपाध्यक्ष राजेश जगाती 29
महासचिव प्रशांत कुशवाह 26
महासचिव मानस जायसवाल 10

ये चुने गए विस अध्यक्ष
खरगोन विधानसभा से नीतेश चिंकी मंडलोई, बड़वाह से अंकुश वर्मा, भीकनगांव से प्रतीक ठाकुर, कसरावद से अखिलेश मीणा, भगवानपुरा से शंकर किराड़े विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। महेश्वर विधानसभा से डाॅ विजयलक्ष्मी साधौ समर्थक इश्मितसिंह भाटिया अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

ये चुने गए सचिव-महासचिव
जिला महासचिव : विक्रमसिंह पटेल 272, रितेश राठौर 224, भूपेंद्र मंडलोई 179, अकील शेख 75, विनोद यादव 71, सलमान 113 वोट मिले।
जिला सचिव : वारिस खान को 53, सादिक खान 51, सोहेल मिर्ज़ा 40 वोट मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prashant Sawale, who won college elections in 2017, gets the command of Youth Congress


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/prashant-sawale-who-won-college-elections-in-2017-gets-the-command-of-youth-congress-128026551.html

No comments:

Post a Comment