नौ साल पहले महालक्ष्मी नगर में संजय ठाकरे की हत्या के मामले में जिला व सत्र न्यायालय 14 दिसंबर को फैसला सुनाएगी। एक आरोपी कमलेश की ओर से अंतिम बहस नहीं हो पाई थी। शनिवार को कोर्ट उसके तर्क सुनेगी। कमलेश की ओर से अधिवक्ता महेंद्र मौर्य को अंतिम तर्क रखना थे, लेकिन पारिवारिक कारणों से नहीं हो पाए। सरपंच पति किशोर पटेल सहित 10 लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया था।
ठाकरे ने कई सूचना के अधिकार, सरपंच पति द्वारा की गई जमीनों की गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर से की थी। शिकायत वापस लेने के लिए ठाकरे पर दबाव बनाया और धमकाया जाता था। उन्होंने शिकायत वापस नहीं ली तो किशोर ने साथियों के सहयोग से उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/final-debate-on-behalf-of-one-of-the-accused-128001578.html
No comments:
Post a Comment