Thursday, December 10, 2020

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

भारतीय जनता पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया गया। जमकर नारेबाजी की। गुस्साए कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन की तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था पश्चिम बंगाल में निरंतर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं हत्याएं हो रही हैं ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर बंगाल दौरे के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया। इससे संपूर्ण भारत वर्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित है। इसके तारतम में भाजपा नगर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक पर बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता अनुशासन से बंधे हैं अगर एक बार राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश हो गया तो देश भर से अनगिनत कार्यकर्ता बंगाल के लिए कुच करेंगे और ममता को मुंह छुपाने भी जगह नहीं मिलेगी।

कार्यकर्ताओं ने बंगाल मुख्यमंत्री मुर्दाबाद एवं अब पूरी तैयारी है पश्चिम बंगाल की बारी है के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मीणा, नगर मंडल अध्यक्ष सनी भावसार, डॉ राजेश शर्मा, गोविंद पटेल, दीपक चौरसिया, विनोद राठौर, शैलेंद्र रघुवंशी, यशवंत दुबे रूपेंद्र शर्मा, अनूप शर्मा, मनीष विश्वकर्मा, मदन अहिरवार, शुभम रघुवंशी, राजू रैकवार ,कपिल शर्मा, संजू श्रीवास्तव, शुभम शुक्ला, हेमंत गोस्वामी महिला मोर्चा से श्रीमती रीता देवी भावसार, प्रीति तिवारी, सरिता जैन, आरती श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, चंद्रकांति नामदेव, सुमन आचार्य एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्यगण उपस्थित थी l



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/bharatiya-janata-party-workers-burnt-effigy-of-bengal-chief-minister-128001577.html

No comments:

Post a Comment