Thursday, December 10, 2020

दीवारों पर पेंटिंग बनाकर बच्चे दे रहे स्वच्छता का संदेश

पर्यावरण को संरक्षित करने व नगर को स्वच्छ साफ बनाने के लिए स्कूली बच्चे दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से चित्र बनाकर नागरिकों को प्रेषित कर रहे हैं। स्वच्छता मिशन 2021 के तहत लक्ष्य पाने के लिए नगर पालिका द्वारा कई प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसमें कंपोस्ट खाद बनाने, पॉलिथीन मुक्त बनाने के साथ ही सफाई के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत इस अभियान में स्कूली बच्चों का सहयोग भी लिया जा रहा है। पेंटिंग के माध्यम से बनाए जा रहे चित्र की भी प्रतियोगिता रखी गई है। इस बच्चे की पेंटिंग और चित्र अधिक प्रेरणादायक होंगे उनको पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

नपा स्वच्छता प्रभारी आरके नेमा ने बताया इसी प्रकार महिला संगठनों के माध्यम से अनुपयोगी कबाड़ से जुगाड़ का सामान बनाने के लिए नगर के मोहल्ला में अभियान प्रारंभ किया है। इसमें एक जगह मोहल्ले की महिलाओं को एकत्रित कर अनुपयोगी सामग्री से कई प्रकार के आकर्षक सामग्रियां और घर सजाने के सामान बनाना सिखा रही हैं। इसी के साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए कार्य कर रही संस्थाओं की मदद भी ली जा रही है। इससे की स्वच्छता सर्वे अभियान में शहर को अच्छी रैंक दिलाई जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ganjbasoda/news/children-are-giving-hygiene-message-by-painting-on-walls-128001580.html

No comments:

Post a Comment