नगरीय निकाय के चुनाव के लिए बुधवार काे राज्य शासन ने अध्यक्ष के पदाें के लिए आरक्षण की घाेषणा कर दी। इसके साथ ही संभावित दावेदाराें ने जातीय व अपने संबंधाें के आधार पर धीरे-धीरे गुणा-भाग लगाना शुरू कर दिया है।
बुधवार काे हुए आरक्षण के अनुसार हरदा नगर पालिका पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई है। 3 ग्राम पंचायताें के विलय के बाद 15 वार्डाें वाली नई बनी सिराली नगर परिषद का अध्यक्ष पद भी पहली बार के आरक्षण में ओबीसी (महिला) के लिए आरक्षित हुआ है। इधर 15-15 वार्डाें वाली टिमरनी व खिरकिया नगर परिषद अनारक्षित घाेषित की गई है। यहां महिला या पुरुष दाेनाें में से काेई भी उम्मीदवार दावेदारी कर अपनी किस्मत आजमा सकेगा। अब हरदा में एक नगर पालिका और तीन नगर परिषद हाे गई हैं।
हरदा नगर पालिका
यह 17 मई 1867 काे बनी। करीब 1985 से 1996 तक विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) रहा। 1996-97 में पहली बार प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव हुए। इसमें पार्षदाें ने कांग्रेस की रानी जैन काे अध्यक्ष चुना।
2001 में तत्कालीन सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रत्यक्ष प्रणाली यानि नपाध्यक्ष काे सीधे जनता द्वारा चुने जाने की प्रक्रिया शुरू की। इसमें 2001 में सुरेंद्र जैन अध्यक्ष बने। 2006 में कांग्रेस के हेमंत टाले अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 2011 में कांग्रेस से संगीता बंसल अध्यक्ष चुनी गईं। फिर खाली कुर्सी, भरी कुर्सी का चुनाव हुअा। इस बीच उपाध्यक्ष दुर्गाबाई ने कार्यभार संभाला। चुनाव के बाद शेष करीब दाे साल के कार्यकाल के लिए साधना जैन ने अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। 2016 में हुए चुनाव में सुरेंद्र जैन फिर अध्यक्ष बने।
हरदा नपा में अब 35 वार्ड हैं। करीब 75 हजार वाेटर हैं। इनमें करीब 27 हजार ओबीसी बताए जाते हैं। इस बार यहां या ताे काेई नया चेहरा दाेनाें दल उतारेंगे या पूर्व अध्यक्षाें के परिवार से किसी महिला प्रत्याशी का नाम आगे बढ़ाए जाने की चर्चा है।
सिराली में पहली बार महिला नेतृत्व
सिराली नप बन गई है। यहां पहली बार चुनाव हाेंगे। रामपुरा, सिराली, बंदीमुहाड़िया ग्राम पंचायत काे मिलाकर नई परिषद का गठन हुआ है। इसमें 15 वार्ड हैं। बुधवार अध्यक्ष पद के लिए हुए आरक्षण में नई परिषद में नेतृत्व का माैका पहली ही बार में नारी शक्ति के खाते में आया है। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पहले हाे चुकी है।
जिले में आरक्षण की स्थिति
- हरदा-ओबीसी (महिला)
- सिराली नगर परिषद (महिला)
- टिमरनी नगर परिषद अनारक्षित
- खिरकिया नगर परिषद अनारक्षित
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/obc-women-will-fight-in-harda-and-sirali-timarni-and-khirkiya-are-unreserved-127998158.html
No comments:
Post a Comment