Wednesday, December 9, 2020

स्वस्थ रहने का दिया सबको संदेश

शासकीय उत्कृष्ट उमावि में फिट इंडिया सप्ताह की गतिविधियों का आयोजन हुआ। इसमें ‘स्वस्थ बाजना, स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के विभिन्न व्यायाम के अभ्यास करवाने के साथ ही स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही नगर में भी नागरिकों में स्वस्थ व तंदुरूस्त रहने का संदेश प्रसारित किया गया। प्राचार्य इकबाल खान के मार्गदर्शन में आयोजित फिट इंडिया मूवमेंट में क्रीड़ा परिसर कोच लाखन सिंह टैगोर, पीटीआई चंद्रशेखर लश्करी ने विद्यार्थियों को व्यायाम करवाया। संस्था के व्याख्याता सुभाष गोरे, आरके जैन, एम एल डोडियार, आरसी वर्मा, मदन राठौर, एन के कोठे, चंदनसिंह कच्छावा, मनीषा खराड़ी, लक्ष्मी निनामा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Message given to everyone to stay healthy


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/message-given-to-everyone-to-stay-healthy-127998160.html

No comments:

Post a Comment