इंदौर रोड पर कब्रिस्तान के पास स्थित पुलिया से गुजर रही बैलगाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने कट मारी। बैलगाड़ी सीमेंटीकृत सड़क से नीचे उतर गई। बैलगाड़ी सवार किसान व बैल बाल-बाल बचे। घटना के बाद किसानों ने ट्रक को रोका। गाड़ीवान ने बताया ट्रक की गति काफी तेज थी। वह सामने आ गया। इससे खुद व बैलों को बचाने के लिए बैलगाड़ी सड़क से नीचे उतारना पड़ी। किसान व राहगीरों ने ट्रक चालक को रोककर खरी-खोटी सुनाई।
लोगों ने कहा सीमेंटीकृत सड़क बनने के बाद वाहनों की गति बढ़ी है। गति अवरोधक भी हटा दिए है। तेज रफ्तार वाहन चालकों पर पुलिस का भी किसी प्रकार का कोई शिकंजा नहीं है। इससे आए दिन इस प्रकार के हादसे हो रहे हैं। यदि बैलगाड़ी सड़क से नीचे नहीं उतरती तो बड़ा हादसा हो जाता।
एक ही दिन में 500 मीटर में तीन हादसे
मंगलवार को ही इंदौर रोड पर 500 मीटर की दूरी में दो अन्य घटनाएं हुई। जिनिंग में जा रहा ट्रैक्टर अंगूरबाग कॉलोनी क्षेत्र के मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गया। चालक ने बताया सड़क ऊंची होने व साइड पटरी नहीं बनी होने से ट्रैक्टर अचानक असंतुलित हो गया। अंगूरबाग कॉलोनी के सामने एक्सल टूटने से धरगांव के किसान का कपास से भरा एक ट्रैक्टर भी पलट गया। लोगों ने कहा ट्रैक्टर में कपास अधिक मात्रा में भरा था। वहीं किसान का कहना है कि सड़क के गड्ढों के कारण एक्सल टूट गया।
इधर... मोड़ में टकराई बाइक, 5 घायल
धूलकोट | काबरी के पटेल फाल्या में मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुई दो बाइक की भिड़ंत में 5 लोग घायल हो गए। ढलान व मोड़ पर तेज गति के कारण हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार सुनील पिता तिखला, ताराचंद्र पिता भायसिंह व एक अन्य बाइक से चाचरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान काबरी से धूलकोट जा रहे सुखलाल पिता रायला निवासी चौखंड व मुकेश निवासी बिलवा की बाइक से टक्कर हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को पानी पिलाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/bullock-cart-driver-and-bullock-down-the-road-to-escape-the-truck-128042728.html
No comments:
Post a Comment