शहर के नयापुरा चाैराहे स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से बुलबुल काजी के खाते से उनके पति अमजद ने साेमवार शाम 4.5 मिनट पर 2 हजार रुपए निकाले। मशीन से 500-500 के चार नाेट निकले, इनमें से 2 नाेट एक तरफ से अच्छे थे, लेकिन दूसरी तरफ से नाेट पर मिस प्रिंट साफ दिख रही थी।
नाेट निकालने के बाद अमजद ने अपने साथियाें काे दिखाए, वहीं दुकान पर बताए ताे उन्हाेंने लेने से इनकार कर दिया। दाेनाें नाेट की सीरीज एक ही है। एक नाेट 4 एएन 336785 ताे दूसरा नाेट 4 एएन 336791 वाला है।
लीड बैंक मैनेजर अरविंद रंजन कहा, एटीएम से खराब नाेट निकलने की शिकायत बहुत कम आती है। एटीएम से इस तरह के नाेट बाहर निकलें ताे तत्काल माैजूद गार्ड काे बताएं, अगर गार्ड नहीं है ताे जिस बैंक में खाता है, वहां जाकर नाेट बदलवा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/nets-with-500-500-rupees-miss-prints-emanating-from-atms-lead-bank-manager-said-deposit-in-bank-128042713.html
No comments:
Post a Comment