Saturday, December 19, 2020

किसान सम्मेलन के लिए भवन की चाबियां नहीं देने पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित

किसान सम्मेलन के लिए भवन की चाबियां नहीं देने के मामले में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बाजना के अनुसूचित जनजाति बालक सीनियर छात्रावास अधीक्षक जीवन भगौरा को निलंबित कर दिया है। भगौरा को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और स्वेच्छाचारिता के कारण निलंबित किया है।
सहायक आयुक्त के आदेश में लिखा है कि 18 दिसंबर को किसान सम्मेलन के लिए जनपद सीईओ ने अधीक्षक से छात्रावास एवं मांगलिक भवन की चाबियां चाही गई थी। लेकिन उन्होंने चाबियां नहीं सौंपी और उलटे सीईओ के साथ दुर्व्यवहार किया। इस पर जिला स्तर से सहायक आयुक्त द्वारा मोबाइल पर अधीक्षक को दोनों भवनों की चाबियां सीईओ को सौंपने के निर्देश दिए। लेकिन अधीक्षक ने सहायक आयुक्त के आदेश का भी पालन नहीं किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर सहायक आयुक्त ने भगौरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/hostel-superintendent-suspended-for-not-giving-building-keys-for-farmers-conference-128031895.html

No comments:

Post a Comment