Saturday, December 19, 2020

18 नए पॉजिटिव, रतलाम जिले में अब कुल संक्रमित 3799

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को 18 नए पॉजिटिव मिले, इसी के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3799 हो गई है। नए संक्रमितों में कस्तूरबा नगर के 58 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 63 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी की 36 वर्षीय महिला, विनोबा नगर के 52 वर्षीय पुरुष, अजंता टॉकीज रोड के 27 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर के 74 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 57 वर्षीय पुरुष, जीएमसी परिसर के 35 वर्षीय पुरुष, चांदनी चौक की 80 वर्षीय महिला, नागेश्वर रोड आलोट के 80 वर्षीय पुरुष, ग्राम नेतावली की 40 वर्षीय महिला, ग्राम रामगढ़ के 40 वर्षीय पुरुष, जावरा की सुगंधश्री कॉलोनी के 35 वर्षीय पुरुष, ग्राम रोजाना के 25 वर्षीय पुरुष, छावनी ढोली खाना जावरा के 42 वर्षीय पुरुष, गेस्ट हाउस के पास सैलाना की 30 वर्षीय महिला, ग्राम अरनियापीथा की 32 वर्षीय महिला, अरिहंत कॉलोनी जावरा के 83 वर्षीय पुरुष शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/18-new-positives-now-total-3799-infected-in-ratlam-district-128031890.html

No comments:

Post a Comment