वन परिक्षेत्र ग्यारसपुर के अंतर्गत धौरहरा गांव के किसान के खेत में बिजली करंट फैलाकर शिकार की मंशा से कुछ लोगों द्वारा सुअरों का शिकार का मामला सामने आया है। इस मामले में दो जंगली सुअरों का शिकार किया गया है। घटना गुरुवार रात की है जब 11 केवी की बिजली लाइन से तार जोड़कर खेत में करंट फैलाया गया। इससे कि जंगली सूअर इसमें फंसकर शिकार हो जाए। इस मामले में एक व्यक्ति की करंट से घायल
होने की भी खबर है जो व्यक्ति समीप ही खेत में अपनी फसल को देखने गया था। वह भी इसका शिकार हुआ है। इस मामले में डीएफओ राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में वन विभाग के रेंजर का कहना है कि यह मामला वन विकास निगम के अंतर्गत आता है।
इसकी जांच वन विकास निगम करेगा। इस संबंध में जब वन विकास निगम के डीएम आदर्श श्रीवास्तव से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में विभागीय अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि जांच सघनता से की जाए एवं दोषी व्यक्तियों के प्रति सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा बिजली कंपनी के उपयंत्री एसएस पवार ने कहा कि यह बात सच है कि शिकार की मंशा से यह कृत्य किया गया है। खेतों से निकलने वाली बिजली लाइन से अज्ञात लोगों ने सुअरों के शिकार के लिए यह योजना बनाई थी। इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के प्रति ग्यारसपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/gyaraspur/news/case-of-two-wild-boars-spread-by-current-case-case-of-dhaurahra-village-128001568.html
No comments:
Post a Comment