शहर को देश-दुनिया में अलग पहचान दिलवाने वाले खजराना गणेश मंदिर के भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू हो गया है। नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे इस द्वार के लिए गुरुवार को गर्डर रखी गई। नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी की कार्यपालिक निदेशक प्रतिभा पाल ने बताया, मंदिर के प्रवेश द्वार का निर्माण तीन करोड़ से रिंग रोड पर किया जा रहा है।
राजस्थानी पत्थरों से होगी सजावट
- द्वार की सजावट राजस्थानी पत्थरों से होगी। आयुक्त के अनुसार निर्माण पूरा होने के बाद मंदिर ट्रस्ट द्वारा लागत राशि स्मार्ट सिटी नगर निगम को उपलब्ध करवाई जाएगी।
- 27 मीटर लंबा और 12 मीटर ऊंचा बनेगा भव्य प्रवेश द्वार
- 40 टन होगा द्वार का वजन।
- 12 टन भार के हैं बीम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/khajrana-temple-entrance-will-be-built-on-ring-road-from-3-crores-128001567.html
No comments:
Post a Comment