Thursday, December 10, 2020

अरब सागर के सिस्टम से छाए बादल, बूंदाबांदी हुई

बुधवार के मुकाबले गुरुवार को बादल और गहरा गए। गुरुवार को बादलों की वजह से तापमान 31 से गिरकर 29 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया जो अभी भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री से बढ़कर 16 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।

अरब सागर से मिल रही नमी का असर गुरुवार रात को पूरे शहर में बूंदाबांदी के रूप में महसूस हुआ। एयरपोर्ट से लेकर तिलक नगर, कनाड़िया रोड, निपानिया व बायपास तक बूंदाबांदी हुई। हालांकि बूंदाबांदी की अवधि 2 से 3 मिनट ही रही। शुक्रवार को बादल और गहरे होंगे।

कहीं-कहीं रिमझिम बारिश भी होगी। 12 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो जाएगा। इस कारण कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार से रविवार तक बादल छाए रहेंगे। धूप भी बमुश्किल निकलेगी। 16 दिसंबर के बाद आसमान साफ होगा तो ठंड बढ़ना शुरू होगी। दिसंबर के इन 10 दिनों की बात करें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान सात दिन सामान्य से ज्यादा रहा।

दूसरे साल भी मावठे के आसार, पिछले साल इस दौरान आधा इंच बारिश हो गई थी
2 दिसंबर की रात इस सीजन का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ था। यह सामान्य से 1 डिग्री कम था। इसके बाद 3 दिसंबर की रात पारा 12.6 डिग्री तक गया, जो सामान्य था। यह लगातार दूसरा साल है, जब मावठा बरसने के आसार हैं। पिछले साल भी इस अवधि तक आधा इंच के करीब पानी बरस गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cloud covering the Arabian Sea system, drizzle


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/cloud-covering-the-arabian-sea-system-drizzle-128001571.html

No comments:

Post a Comment