स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों का गुरुवार सुबह निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने जायजा लिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन मार्ग पर राहगीरों के लिए लगाए जा रहे हैंगिंग ट्विंस बिन का काम देखा। इसके साथ ही बांबे बाजार, महात्मा गांधी मार्ग पर लगाए जा रहे सीमेंट कांक्रीट ब्लॉक का कार्य भी देखा। नीलकंठेश्वर वार्ड की बाहेती कॉलोनी और नाकोड़ा नगर क्षेत्र में नालियों से ठोस अपशिष्ट निकालने के लिए जोन प्रभारी अजय पटेल को आदेशित किया। बगीचे में काली मिट्टी डालकर पौधारोपण कर उद्यान को सुंदर बनाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। चंपा तालाब क्षेत्र नाले के ऊपर लगाई गई जाली में पेंटिंग कराने के भी निर्देश दिए। मछली बाजार की सफाई करवाने और बाजार को शिफ्ट करने के लिए कार्रवाई के निर्देश प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शाहीन खान को दिए। इसी प्रकार जेल रोड विट्ठल नगर, संत विनोबा भावे वार्ड, गोविंद नगर क्षेत्र माता चौक जसवाड़ी रोड का भ्रमण भी आयुक्त ने किया। निरीक्षण में सहायक विधि अधिकारी राकेश ललित और विकास मिश्रा भी साथ थे।
इधर, सड़क निर्माण का काम शुरू, अफसरों ने किया निरीक्षण
खंडवा | रमा कॉलोनी क्षेत्र में डामरीकरण के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। यहां निर्माण कार्य के दौरान कुछ नल कनेक्शन टूट गए थे। गुरुवार दोपहर किए जा रहे काम का निरीक्षण करने मौके पर सहायक यंत्री वर्षा घिडोडे, उपयंत्री राधेश्याम उपाध्याय, भरत सुरजाए, आरिफ बेग पहुंचे। इस दौरान पूर्व पार्षद संदेश गुप्ता सहित क्षेत्र के लोगों ने इस दौरान व्यवस्थित ढंग से सड़क बनाए जाने की बात निगम अफसरों से कही। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद यहां सड़क बनाई जा रही है। इसलिए इसकी गुणवत्ता में किसी तरह की कमी नहीं रहे, इस बात का ध्यान रखा जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/if-the-debris-is-seen-the-commissioner-said-get-cleaning-done-immediately-128023212.html
No comments:
Post a Comment