Thursday, December 17, 2020

7 प्रकरणों में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

खरगोन जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन, विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सनावद के आबकारी दल ने ग्राम जूनापानी, भोगावा रोड, एकता नगर, गिट्‌टी खदान व रेलवे फाटक के पास सनावद में कार्रवाई की गई। वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह भदौरिया ने 7 प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों से 41 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की। 1200 किलो महुआ लहान मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया। जब्त मदिरा, महुआ लहान व मदिरा बनाए जाने के उपयोग में लाए जाने वाली सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 65 हजार रुपए है। आबकारी मुख्य आरक्षक धनसिंह कुबरे, आबकारी आरक्षक प्रजोत चौधरी का योगदान रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 accused arrested in 7 cases


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/5-accused-arrested-in-7-cases-128023211.html

No comments:

Post a Comment