Thursday, December 3, 2020

परिषद ने डेढ़ साल पहले काम स्वीकृत कराए पर सभी अधूरे

शहर विकास के लिए डेढ़ साल पहले परिषद ने जो विकास कार्य की शुरूआत की थी, वह सभी निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। इसके चलते शहर का विकास नहीं हो पा रहा है। इन विकास कार्य को दोबारा से शुरू करने के लिए पूर्व परिषद के सदस्यों ने नगर पालिका प्रशासन कलेक्टर नीरज कुमार से दोबारा काम शुरू कराने मांग करते हुए ज्ञापन दिया।
कलेक्टर श्री सिंह ने शिकायत करते हुए लोगों ने कहा कि तत्कालीन परिषद द्वारा शहर को जिला मुख्यालय की तरह विकसित करने योजना बनाई थी। इसके अधिकांश काम पूरे कर दिए गए, लेकिन कई कार्य ऐसे है जो डेढ़ साल से अधूरे पड़े हैं। इसके चलते स्वच्छता सर्वेक्षण जैसा कार्य भी प्रभावित होगा। इसके चलते शहर के पूर्व परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि जय स्तंभ से किला गेट तक एक साल पहले डामरीकरण के टेंडर लग गए थे, लेकिन यह कार्य आज तक शुरू नहीं किया गया। इसी तरह बिरसा मुंडा से जयस्तंभ के टेंडर को लगे सवा साल होने को आया, लेकिन यह कार्य भी अधूरा पड़ा है। जल आवर्धन योजना की एक करोड़ की अतिरिक्त लाइन बिछाने और खोदी सड़कों की मरम्मत करने के साथ ही पीएम आवास को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधी शैलेष गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष दीपक नागर, मनोज सेंगर, राजेश खरे, ओम प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।
सब्जी मंडी सहित अन्य निर्माण कार्य को शुरू करने रखी मांग
कलेक्टर से पूर्व परिषद के सदस्यों ने कहा कि निकाय ने 70 लाख की लागत से सब्जी मंडी को बनाया है, लेकिन यहां सब्जी मंडी को नहीं लगाया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पताल का अतिक्रमण हटाया ताकि वहा शहर की डिस्पेंसरी शुरू की जा सके, लेकिन इसे भी शुरू नहीं किया गया। वहीं परिषद ने बाराद्वारी, वार्ड 15, वार्ड 13, वार्ड एक, डाक बंगला रोड के टेंडर निकालते एक साल हो गया, लेकिन यह निर्माण कार्य भी शुरू नहीं किया जा सका। इसके साथ ही वार्ड आठ में बड़े पुल से लेकर किशनगढ़ तक सड़क व वार्ड 12 में सीसी रोड निर्माण के टेंडर को डेढ़ साल हो गया, लेकिन यह कार्य भी शुरू नहीं किराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Council approved the work one and a half years ago but all incomplete


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/council-approved-the-work-one-and-a-half-years-ago-but-all-incomplete-127977723.html

No comments:

Post a Comment