टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन को आकर्षक बनाने के लिए झांसी मंडल की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब झांसी रेल मंडल प्रबंधक संदीप माथुर ने कार्य आदेश जारी किए हैं। बेवेक्स के माध्यम से ऑनलाइन प्रेसवार्ता में उन्होंने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मंडल के पर्यटन लुभावी स्टेशन तथा जिला मुख्यालय स्टेशन जिनमें टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, हरपालपुर, चित्रकूट, बांदा, दतिया, ललितपुर, मुरैना, भिंड, महोबा तथा श्योपुरकलां स्टेशन पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किए जाएंगे।
माथुर ने बताया कि मंडल द्वारा आगामी शीतकाल तथा कोहरे के मद्देनजर सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। जिसके लिए सभी गाड़ियों में फोग सेफ डिवाइस उपलब्ध कराई जा रही है। पेट्रोलिंग करने वाले स्टाफ को जीपीएस बेस्ड ट्रैकर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे किसी भी दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सकेगा। सभी चालक, गार्ड, स्टेशन प्रबंधक, पर्यवेक्षक, प्वाइंट्समैन आदि परिचालन स्टाफ को काउंसिल किया जा रहा है। मंडल के सभी स्टेशनों पर पर्याप्त मात्रा में पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं।
जिससे घने कोहरे में चालक आदि को सतर्क किया जा सके। सिग्नलों, गेट्स, सिग्मा क्रॉसिंग आदि स्थानों पर रेट्रो रिफलेक्टिव बोर्ड लगाए गए। रेल पटरियों के आस पास रहने वाले लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा माह अक्टूबर तथा नवम्बर की उपलब्धियां, नवीन परियोजनाओं का प्रेजेंटेशन सभी को दिखाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/100-feet-high-national-flag-will-be-installed-at-tikamgarh-railway-station-127977725.html
No comments:
Post a Comment