Thursday, December 3, 2020

गोचर भूमि अतिक्रमण से मुक्त होगी, तभी बच पाएगा गौवंश : उमा भारती

मप्र की पूर्व सीएम उमा भारती ने गुरुवार को अमर शहीद नारायण दास खरे के पास स्थित गौशाला अंतोरा नरोसानाला दोपहर 2.30 बजे पहुंचकर गौशाला का लोकार्पण किया। करीब 27 लाख 72 हजार रुपए की लागत से ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वीकृत की गई गौशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता भी शामिल हुए।

लोकार्पण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, अध्यक्षता सांसद वीरेंद्र खटीक, अतिथि के रूप में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना, टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरि, बड़ामलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी मौजूद थे।

गौशाला लोकार्पण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि इस देश का श्रृंगार वीरों से है। गौशाला निर्माण होने से गोवंश की रक्षा होगी। साथ ही गोबर से जैविक खाद तैयार किया जाए, तो गौशाला को अतिरिक्त आमदनी हो सकती है।

गौशाला बनने के बाद भटकते, भूखे व प्यासे आवारा पशुओं का संरक्षण हुआ। उन्होंंने कहा कि गौवंश सुरक्षित रहेगा तो देश की संस्कृति और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत डूडा, अंतौरा में अवैध रूप से जो शराब बिक्री की जाती है। उसको सख्ती के साथ बंद किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के बाद अंतोरा सरपंच फूलवती राय ने सभी का आभार माना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transit land will be free from encroachment, only then the cow dynasty will survive: Uma Bharti


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/transit-land-will-be-free-from-encroachment-only-then-the-cow-dynasty-will-survive-uma-bharti-127977717.html

No comments:

Post a Comment