Wednesday, December 9, 2020

विश्वकप कुश्ती में निर्णायक होंगे सत्यदेव

रतलाम के पहलवान सत्यदेव मलिक एक बार फिर विदेशी धरती पर फैसला सुनाएंगे। उनका चयन विश्व कप कुश्ती में निर्णायक के तौर पर हुआ है। इस कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भारत से सिर्फ एक ही निर्णायक का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता बेलग्रेड, सर्बिया में 12 से 18 दिसंबर तक होगी। फ्री स्टाइल, ग्रीक रोमन व महिला कुश्ती विश्व कप का आयोजन होगा। सत्यदेव मलिक रतलाम मंडल में उपमुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर काम करते हैं।
50 से ज्यादा स्पर्धा में रह चुके निर्णायक - मलिक पहले भी विश्व चैंपियनशिप, ओलिम्पिक गेम्स, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित 50 से ज्यादा प्रतियोगिताओं में निर्णायक रह चुके हैं। चयन होने पर डीआरएम विनीत गुप्ता, एडीआरएम केके सिन्हा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रवीण कुमार तिवारी व वाणिज्य प्रबंधक एसके मीणा ने सम्मान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/satyadev-will-be-decisive-in-world-cup-wrestling-127998133.html

No comments:

Post a Comment