Wednesday, December 9, 2020

जवाहर नवाेदय स्कूल की टीम ने प्रचार-प्रसार के लिए नगर में हाेम विजिट की

बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय खुरई से आए शिक्षक आशीष शुक्ला, स्वाति चतुर्वेदी, रीतेश साहू ने जेएनवीएसटी प्रचार प्रसार के लिए एवं विद्यार्थियों के घर जाकर होम विजिट किया। इसमें शिक्षक विशेषकर कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्राें के पास पहुंचे। उनके शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक प्रगति का अवलोकन किया गया।

जेएनवीएसटी प्रचार-प्रसार में मालथौन ब्लॉक के अलग-अलग केंद्रों पर शासकीय उत्कृष्ट स्कूल मालथौन, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बरोदिया, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बांदरी में जन शिक्षकों एवं समस्त प्राइमरी स्कूलाें के प्रभारियों के साथ बैठक का आयोजन किया।

जिसमें अधिक से अधिक संख्या में जेएनवीएसटी 2021 के लिए फॉर्म भरवाने के लिए अनुरोध किया गया। इसके साथ ही साथ खुरई ब्लॉक के खिमलासा एवं जरुआखेड़ा में भी जेएनवीएसटी प्रचार प्रसार किया गया। इसमें संबंधित स्कूल के प्राचार्य, जन शिक्षकों, बीईओ बीआरसी का विशेष सहयोग रहा। जवाहर नवोदय स्कूल के भूतपूर्व छात्र पीयूष श्रीवास्तव, अनिरुद्ध हजारी, राम कुमार रायकवार, साजिद खान, उमेश राय ने भी सहयाेग किया।

स्कूल में अध्ययनरत वहां के विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी वितरण एवं होम विजिट किया गया। विद्यार्थियों के अध्यापन और उनकी आने वाली समस्याओं का निवारण किया गया। शिक्षक आशीष शुक्ला, स्वाति चतुर्वेदी द्वारा कुछ विद्यार्थियों की काउंसलिंग उनके अभिभावकों के सामने की गई, जिससे छात्र, अभिभावक संतुष्ट नजर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jawahar Navadeya School team visited the city for publicity


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/khurai/news/jawahar-navadeya-school-team-visited-the-city-for-publicity-127998129.html

No comments:

Post a Comment