Friday, December 18, 2020

सीएम का प्रसारण सुना, पंपसेट योजना में अनुदान मिला, स्वाइल कार्ड बांटे गए

प्रदेश स्तरीय किसान महासम्मेलन में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम का तहसील स्तरीय आयोजन मंडी परिसर में किया। इसमें विधायक डॉ. राजेद्र पांडे की उपस्थिति में कृषि, उद्यानिकी तथा जिला सहकारी बैंक की विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र भी बांटे।
कार्यक्रम में भाजपा सुखेड़ा मंडल अध‍यक्ष बद्रीलाल शर्मा, पिपलौदा मंडल अध्‍यक्ष राजेंद्रसिंह गुडरखेड़ा, जनपद अध्‍यक्ष प्रतिनिधि सुरेश धाकड़ व केश शिल्पी बोर्ड के पूर्व संचालक अतुल गौड़ ने भारत सरकार तथा मध्यप्रदेश सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी दी। जनपद प्रतिनिधि अशोक निनामा, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक गुजराती, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश मोगरा, भंवरधनगर, देवेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लाखनसिंह सहित अन्य मौजूद थे।
पंपसेट योजना के तहत दिया अनुदान - कार्यक्रम में कृषि विभाग की पाइप लाइन, पंपसेट योजना के तहत 64 हजार 90 रुपए के अनुदान व स्वाइल हेल्थ कार्ड बांटे गए। जिला सहकारी बैंक के दुधारू पशुपालन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड योजना तहत कुल 51 किसानों के लिए 14 लाख 40 हजार रुपए के ऋण स्वीकृत किए, उद्यानिकी विभाग के ड्रिप सिंचाई योजना के तहत 11 किसानों को प्रमाण-पत्र बांटे गए। जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अलफिया खान, विकास अधिकारी अंकिता अलावा, नायब तहसीलदार बी एल डाबी सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

मलवासा : पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संबोधित

मलवासा | कृषि कानून को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्यप्रदेश के किसानों को संबोधित किया। बांगरोद पंचायत में किसानों ने उनकी बात सुनी। देश में जारी किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश में किसान महासम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के रायसेन में ‘किसान कल्याण’ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के 35 लाख किसानों के बैंक खातों में 16 सौ करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के साथ ही कृषि कानून और एमएसपी को लेकर बात रखी। बांगरोद पंचायत में भाजपा बांगरोद मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाला, बांगरोद ग्रामप्रधान प्रतिनिधि समरथ पाटीदार, भाजपा नगर अध्यक्ष देवेंद्रसिंह शेखावत, किसान मोर्चा के जिला मंत्री सुरेश पाटीदार, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश पाटीदार, आशीष, सुरेश, लक्ष्मण, राजेंद्र सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

भाटी बडौदिया : ग्रामीणों ने सीएम का लाइव प्रसारण देखा

भाटी बडौदिया | ग्राम पंचायत में किसान सम्मेलन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पंचायत भवन में किया गया। इसमें ग्राम पंचायत शंकर लाल मकवाना एवं सचिव जगदीशचंद बैरागी, गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे।

आम्बा : सतर्कता समितियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम हुए

आम्बा | सतर्कता समितियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय व किसान सम्मेलन का लाइव प्रसारण किया गया। शुक्रवार ग्राम पंचायत में हुए लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रसारण के दौरान सचिव अशोक सेन, सहायक सचिव विनोद परिहार, लालू चौधरी, रतन डामोर, दीपक परिहार सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Heard CM's broadcast, grant received in Pumpset scheme, distributed swil cards


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/heard-cms-broadcast-grant-received-in-pumpset-scheme-distributed-swil-cards-128027292.html

No comments:

Post a Comment