जिले में ठंड का असर बरकरार है। बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री का अंतर आया। जिससे हल्की राहत मिली, मगर ठंड का असर कम नहीं हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा।
इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.5 था और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों का कहना कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में ऐसे ही उठापटक रहने की संभावना है। हवा की स्पीड में भी इजाफा होगा।
ठंड के कारण ट्रेन में सफर करने कम ही यात्री पहुंचे
मंगलवार को सुबह रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा देखने को मिला। यहां पर ट्रेन आने का समय होने के बाद भी नाममात्र के यात्री नजर आए। एक तरह से पूरे परिसर में सन्नाटा था। उधर बस स्टैंड और जिला अस्पताल में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। यहां पर भीड़ नजर नहीं आ रही है। रात में जो अटेंडर अस्प्ताल में ठहर रहे हैं, वे अलाव के सहारे हैं। हालांकि दिनभर धूप खिली रही। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि शाम को बादल साफ रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/weather-last-night-was-cold-mercury-recorded-a-difference-of-01-degree-128046416.html
No comments:
Post a Comment