कोरोना वैक्सीन अभी जिले में पहुंची नहीं है, लेकिन इसे लेकर तैयारियां तेज हाे चुकी हैं। वैक्सीन को लेकर संबंधित लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि सबसे पहले स्वास्थ्य सेवा में लगे लोगों को टीका लगाया जाएगा, इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कराें का टीकाकरण होगा। इसके बाद 50 साल से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण होगा।
स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों की जानकारी पोर्टल पर दी जा चुकी है। जिला टीकाकरण अधिकारी वर्षा कुरील ने बताया एक टीकाकरण स्थल पर पांच लोगों की टीम रहेगी। टीकाकरण के लिए एक व्यक्ति को 30 मिनट तक टीकाकरण स्थल पर ही रुकना होगा। विरियाखेडी़ स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र में कार्यशाला भी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/there-will-be-a-team-of-5-people-at-the-vaccination-site-128031888.html
No comments:
Post a Comment