जिगना थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम दिनारा रोड स्थित खाती बाबा मंदिर के पास संदिग्ध हालत में खड़े बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से तलाशी में कट्टा व राउंड जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। आरोपी पर पूर्व से भी छह संगीन अपराध दर्ज हैं और एक और नई बारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से दिनारा रोड पर घूम रहा था।
थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली कि दिनारा रोड स्थित खाती बाबा मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर के पास खड़े सलमान पुत्र उस्मान खान निवासी निचरौली को गिरफ्तार कर तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का कट्टा व राउंड जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/datiya/news/arrested-with-weapons-from-dinara-road-128031884.html
No comments:
Post a Comment