Wednesday, December 9, 2020

33 दिन में 2.15 मी. खाली हुआ धोलावड़ जलाशय, जलस्तर 393.60 मी. पहुंचा

हमारे शहर की प्यास बुझाने वाले धोलावड़ जलाशय का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। सिर्फ 33 दिन में डैम 2.15 मीटर खाली हो चुका है। जलस्तर अभी 393.60 मीटर पर पहुंचा है। जोकि, पिछले साल भी 0.65 मीटर कम है। हालांकि, इस साल बारिश पर जल्दी ब्रेक का असर भी देखने को मिल रहा है। क्योंकि, 2019 में अक्टूबर-नवंबर तक बारिश का दौर रहा था।
2019 में धोलावड़ जलाशय में 8 अक्टूबर तक 394.25 मीटर पानी था। जबकि, इस साल सिर्फ 393.60 मीटर पानी रह गया है। इस साल 7 नवंबर के बाद जलस्तर में तेजी से कमी आई है। 7 नवंबर को जलस्तर 395.75 मीटर था। इसके बाद पानी कम होने लगा। 27 नवंबर तक जलस्तर 394.20 पर आ गया। 8 दिसंबर को जलस्तर 393.60 मीटर रह गया। इधर, जलस्तर में कमी का बड़ा कारण जलआपूर्ति, सिंचाई, साफ मौसम होना भी है।

मार्च में 384 मीटर के आसपास पहुंच जाता है जलस्तर

2019 में जिले में बारिश का दौर अक्टूबर तक चला था। इसके बाद भी बारिश होती रही थी। 2019 में 69 इंच बारिश हो गई थी, जो 13 साल में सबसे ज्यादा थी। इधर, इस साल बारिश ने औसत आंकड़े को तो पार किया है, लेकिन बारिश का लंबा दौर नहीं रहा। सितंबर के बाद छिटपुट बारिश रही थी। सितंबर तक जिले में 39 इंच बारिश हुई थी। इधर डैम का जलस्तर मार्च में 384 के आसपास पहुंचता है। इसके बाद तेजी से कमी होती है।
पारा 4 दिन से 31 डिग्री के करीब

इधर, शहर में दिन का तापमान 4 दिन से 31 डिग्री के करीब बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़त तो न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़त हो गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा था। सुबह को आर्द्रता 62 व शाम को 50 प्रतिशत रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2.15 m in 33 days Dholavad reservoir emptied, water level 393.60 m. reached up


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/215-m-in-33-days-dholavad-reservoir-emptied-water-level-39360-m-reached-up-127998144.html

No comments:

Post a Comment