मप्र शासन ने बिजली इंजीनियरों को राजस्व संग्रहण में तहसीलदार की शक्तियां प्रदान कर रखी हैं। इन शक्ति का बिजली इंजीनियर कंपनी व शासन हित में सजगता, संवेदनशीलता एवं उपर्युक्त समय देखकर उपयोग करें तभी ये प्रभावी एवं परिणामदायी होगी। यह बात इंजीनियरों की कार्यशाला में तहसीलदार श्रीकांत शर्मा ने कही। वे ज्योति नगर स्थित मप्रपक्षेविविकं के रीजन कार्यालय सभागार उज्जैन में कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इसमें रतलाम के बिजली अधिकारी भी शामिल हुए। मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक अमित तोमर, मुख्य महाप्रबंधक संतोष टैगोर के आदेशानुसार कंपनी इंजीनियरों को पदेन तहसीलदार की शक्तियों के उचित तरीके से क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला रखी गई थी। इसमें रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, आगर, शाजापुर के बिजली इंजीनियर भी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-government-has-given-the-powers-of-tehsildar-to-the-electrical-engineers-127998148.html
No comments:
Post a Comment