शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए लोगों में जागरुकता लाने के लिए 100 मीटर की दूरी पर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। फिलहाल कारगिल चौक से पीपल चौक तक 100 मीटर की डिवाइडर सड़क पर यह प्रयाेग किया गया है। इस रोड पर केवल वे ही वाहन चल पाएंगे, जो सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करेंगे। यातायात प्रभारी गजेंद्र केन ने बताया लोगों में सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने के लिए जागरुकता लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को इस रोड पर दो घंटे तक बिना हेलमेट बाइक चालकों तथा बिना सीट बेल्ट के चार पहिया चालकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया आगे कंट्रोल रुम चौक से लेकर टांगा चौक, कॉलेज चौक से लेकर गणेश चौक सहित अन्य जगह पर भी यह प्रयोग किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/vehicles-will-not-be-allowed-from-kargil-chowk-to-peepal-chowk-without-helmets-and-seat-belts-127723584.html
No comments:
Post a Comment