केंद्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ हिंदी दिवस से किया। कोरोना महामारी के कारण हिंदी दिवस के सभी कार्यक्रम सोशल मीडिया के माध्यम से हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एमएल लोहार ने किया। हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी भारत के लोगों को एक सूत्र में पिरोने की भाषा है। हिंदी विश्व की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। साथ ही विज्ञान और तकनीकी से जुड़कर हिंदी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हिंदी दिवस के अवसर पर 9वीं के छात्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी के शिक्षक रामकृष्ण पांडे व आभार शिक्षक राहुल पाराशर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक रोशनी चंद्राकर, चंचल सुमन, नित्यानंद पांडे व अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/hindi-fortnight-inaugurated-in-kv-programs-via-social-media-127723586.html
No comments:
Post a Comment