Tuesday, September 22, 2020

आप संक्रमित हुए तो सबसे पहले परिवार की सुरक्षा को खतरा हो जाएगा : जैसानी

कोरोना का संक्रमण दिनोंदिन बढ़ रहा है अब इससे जिले के दूरस्थ क्षेत्र गांव के लोग भी सुरक्षित नहीं बचे हैं, ऐसे में हमें सावधानी बरतने और जागरूक रहने की बेहद जरूरत है। यह बात जमना जैसानी फाउंडेशन के सदस्य एडवोकेट शांति जैसानी ने कही। वे फाउंडेशन द्वारा निशुल्क मास्क वितरण कार्यक्रम में नारायण टॉकीज चौराहे पर दुकानदार और हाथ ठेला पर सामान बेचने वालों को समझाइश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी परिवारों से मुखिया काम के लिए बाहर निकलते हैं, इस दौरान उन्हें बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, यदि वे संक्रमित हुए तो उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा बढ़ सकता है।
पार्षद मनोज महलवार ने कहा कि वे जब भी घर से बाहर निकलें तब मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। सोशल डिस्टेंस का पालन करें। साबुन से हाथ धोने के साथ ही सैनिटाइजर का उपयोग करें। समाजसेवी अनिल वैद्य ने कहा कि जिस परिवार का मुखिया या कोई अन्य सदस्य किसी कारण से संक्रमित हो जाता है तो जाने अनजाने में वह सबसे पहले अपने परिवार के लोगों के लिए ही खतरा बढ़ाता है ऐसे में हमें घर से बाहर निकलने पर और काम काज के दौरान बेहद सावधानी रखने की जरूरत है जिससे हम हमारा परिवार शहर सब सुरक्षित रहे। उन्होंने सभी को मास्क पहनने और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If you are infected, the safety of the family will be threatened first: Jasani


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/if-you-are-infected-the-safety-of-the-family-will-be-threatened-first-jasani-127745616.html

No comments:

Post a Comment