गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम सबको साख सबका विकास कार्यक्रम सांची में भी आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से खेती को लेकर संवाद किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सांची के किसान सौदान सिंह से संवाद करते हुए खेती और योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली।
जिले के सांची में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने किसानों को क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए। जिले में सहकारी समितियों द्वारा 1818 किसानों को नवीन किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं जिनकी स्वीकृत लिमिट 314.42 लाख रुपए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश के 63 हजार से अधिक किसानों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालक हितग्राहियों को नवीन किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए हैं। । इस अवसर पर सांची जनपद अध्यक्ष एस मुनियन, कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार तथा श्री राकेश शर्मा मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने हितग्राहियों को प्रदान की केसीसी: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने सांची में आयोजित कार्यक्रम में किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों को नवीन किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किसान कमर सिंह निवासी कान्हाखेड़ा, जय राम निवासी गुलगांव, ज्ञान सिंह निवासी ढकना, बदन सिंह सुनारी, राधेश्याम बारला सहित अन्य हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/health-minister-choudhary-distributed-kisan-credit-card-to-1818-farmers-127745617.html
No comments:
Post a Comment