सुपर कॉरिडोर पर एरोड्रम थाने के एक कांस्टेबल ने रांग साइड आने पर एक रिक्शा चालक को रोका तो दोनों में कहासुनी हो गई। कांस्टेबल ने बुलेट की डिक्की में रखी अवैध पिस्टल निकालकर तान दी। ऑटो वाले ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो वह गिड़गिड़ाने लगा। बाद में पिस्टल लेकर गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
रिक्शा चालकों द्वारा बनाया गया वीडियो कुछ अधिकारियों तक पहुंचा है। वीडियो के आधार पर मिली जानकारी के मुताबिक एरोड्रम थाने के कांस्टेबल शैलेंद्र राजावत का सुपर कॉरिडोर पर रांग साइड आने के दौरान रोहित कुशवाह और उसके साथियों से विवाद हो गया। आरोप है कि कांस्टेबल ने उन पर अवैध पिस्टल तान दी। विरोध किया तो वह गाड़ी (बुलेट) वहीं छोड़ कर भाग गया।
एरोड्रम थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि एक वीडियो हम तक भी पहुंचा है। जिसमें जवान का विवाद कुछ लोगों से हुआ है। लेकिन अभी तक थाने में उसके खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/dispute-with-auto-owners-on-super-corridor-soldier-threatened-with-illegal-pistol-127697378.html
No comments:
Post a Comment