कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ रही है, हर तरफ मरीज मिल रहे हैं। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि एक अपर कलेक्टर की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आ गई है। जैसे ही कर्मचारियों को जानकारी मिली साहब के संपर्क में आने वालों ने छुट््टी के आवेदन लगा दिये। हालाँकि कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत बहुत से कर्मचारी पहले से ही होम आइसोलेट हो गये हैं तो कई संक्रमित भी हैं, जिसके कारण काम प्रभावित भी हाे रहा है। इसी तरह संभागायुक्त कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी भी पाॅजिटिव आया है, जिसके बाद वहाँ भी टेस्ट कराने वालों की संख्या बढ़ गई है।
477 से वसूला 68 हजार का जुर्माना }मास्क न पहनने एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन करने वाले 477 व्यक्तियों से 68 हजार 330 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसमें पुलिस द्वारा 392 व्यक्तियों से 39 हजार 600 रुपये का तथा नगर निगम द्वारा 75 व्यक्तियों से 27 हजार 730 रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/many-employees-demanded-leave-as-soon-as-the-additional-collector-got-positive-127700814.html
No comments:
Post a Comment