क्षेत्र में ट्रांसफार्मराें से ऑयल निकालने वाला गिराेह सक्रिय है। कांकरिया सब स्टेशन अंतर्गत आने वाले हिवाला फीडर की लाइन में बारंगी खदान के पास लगे 100 केवी के ट्रांसफार्मर से रविवार रात अज्ञात चोर ऑयल चुरा ले गए। ट्रांसफार्मर को आरी पत्ते से काटकर ऑयल चाेरी की जा रही है। ट्रांसफार्मर में लगभग 200 लीटर ऑयल आता है। क्षेत्र में पिछले 2 साल से इस प्रकार चाेरी हाे रही है। पहले दो बार ऑयल चोरी होने की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में लाइनमैन संताेष बघेल ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से तीसरी बार ऑयल चाेरी हुआ है। छीपाबड़ थाने में आवेदन दिया है। कांकरिया। इस ट्रांसफार्मर से चाेरी गया ऑयल।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/oil-was-cut-from-the-transformer-from-saws-and-stolen-oil-the-lineman-applied-to-the-police-station-127729316.html
No comments:
Post a Comment