Thursday, September 17, 2020

पीएम के जन्मदिन पर टिमरनी में कांग्रेसियाें ने घंटी और थाली बजाकर नारेबाजी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के जन्मदिन पर गुरुवार काे टिमरनी में कांग्रेसियाें ने विराेध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियाें ने पीएम के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। बस स्टैंड चाैक से तहसील कार्यालय तक भाजपा सरकार के विराेध में रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने घंटी बजाकर और थाली पीटकर अपना विराेध दर्ज किया। भाजपा सरकार रोजगार दो के नारे भी लगाए। नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय कार्यकर्ता पहंुचे। इसके बाद नायब तहसीलदार काे प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लिए किसी बड़े उद्योग या बड़ी फैक्ट्री की जरूरत है। रोजगार के अन्य साधनों की मांग भी की गई। इधर, खिरकिया भाजपा मंडल ने कुड़ावा शांतिधाम में पाैधे लगाकर गांव में मास्क बांटे। रहटगांव भाजपा मंडल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल बांटे। सिराली में भी थाली और चम्मच बजाकर विराेध किया गया। कार्यकर्ता गांधी चौक से थाली बजाकर पदयात्रा करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। पीएम के नाम तहसीलदार काे ज्ञापन दिया गया। सोडलपुर के वार्ड 8 सामरघा मोहल्ला में बाढ़ प्रभाविताें काे फल बांटे गए। साथ ही मास्क भी दिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congressmen shouted bells and thalis in Timarni on PM's birthday


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/timarni/news/congressmen-shouted-bells-and-thalis-in-timarni-on-pms-birthday-127729319.html

No comments:

Post a Comment