Tuesday, September 8, 2020

नलों में गंदा-बदबूदार पानी आने के कारण टेकरी के लोग परेशान

जनवरी माह से परिषद का कार्यकाल पूरा होने के कारण नगर पालिका में आमजन की समस्याओं को ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर के वार्ड क्रमांक 7 टेकरी पर नलों से गंदा व बदबूदार पानी आने के कारण रहवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही उनका कहना है कि बारिश में भी तीन छोड़कर नल आ रहे हैं। उसमें भी पर्याप्त रूप से नहीं चलते हैं।
जहां निर्माण कार्य पूरी तरह बंद होने के कारण अधिकांश वार्ड के मोहल्ले के रोड के साथ नलों की हालत भी खराब हो गई है। बारिश में जहां सभी वार्डों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। वहीं कई जगह पर पानी इतना मटमैला और बदबू भरा होता है कि पीने के योग्य नहीं होता है।

जिससे मोहल्लेवासी परेशान होकर कभी हैंडपंप पर जाते हैं तो कभी पड़ोसी के बोर का सहारा लेकर पानी की पूर्ति कर रहे हैं। ऐसा ही मामला वार्ड क्रमांक 7 टेकरी का है। यहां तीन दिन छोड़कर नल आता है वह भी इतना गंदा की नहाने योग्य भी नहीं है। वह भी थोड़ी देर के लिए चलते हैं। जिससे मोहल्लेवासी परेशान हैं।

लोगों ने कई बार नगर पालिका जाकर जवाबदार अधिकारियों को अवगत कराने का प्रयास भी किया। जिसका कारण यह है कि अधिकांश कर्मचारी समय पर नहीं मिलते हैं।

ऐसे लगता है कि वर्षों से पदस्थ कर्मचारियों को किसी का भय नहीं है। इस संबंध में उपयंत्री देवेंद्र चौहान का कहना है कि मुझे आपके द्वारा संज्ञान में लाया गया है। जल्दी ही नगर वासियों को शुद्ध जल मिले ऐसे प्रयास किए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashta/news/the-people-of-tekri-are-disturbed-due-to-dirty-and-dirty-water-coming-into-the-drains-127700809.html

No comments:

Post a Comment