किसानों की आय को बढ़ाने वाले कृषि सुधार विधेयक का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को गुरुवार को रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने आड़े हाथों लिया। भाजपा कार्यालय पर उन्होंने सीधे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा किसानों को कानून के नाम पर कांग्रेस ने चारों तरफ से बांध रखा था। भाजपा सुधार के प्रयास कर रही है, तो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा। गलत तर्क देकर किसानों को गुमराह कर विरोध प्रदर्शन करवा रही है। वास्तविकता यह है कि इससे किसानों को बहुत फायदा मिलेगा।
कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ
2013 में राहुल गांधी ने ऐलान किया था कि कांग्रेस शासित राज्य फल और सब्जियों को एपीएमसी एक्ट से बाहर करेंगे। वे नहीं कर पाए। इतना ही नहीं कांग्रेस ने चुनावी घोषणा में भी कृषि सुधार करने का दावा किया था। अब भाजपा वहीं सब कर रही है तो विरोध करने सड़कों पर उतर आए। यही कांग्रेस का दोहरा चरित्र हैं। विधायक मकवाना ने कहा कांग्रेस और दूसरे विरोधी दलों पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया हुए कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य अर्थात एमएसपी की व्यवस्था खत्म करने की बात कहते हुए कांग्रेस व अन्य विरोधी दल किसानों को भड़का रहे हैं। वास्तविकता यह है कि देशभर में एमएसपी में सरकारी खरीदी जारी रहेगी। जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला प्रवक्ता अरुण राव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/congress-is-misleading-farmers-when-bjp-is-trying-to-improve-agriculture-127751614.html
No comments:
Post a Comment