Thursday, September 24, 2020

धानासुता की दरगाह व कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा, पुलिस को शिकायत की

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत ग्राम धानासुता की दरगाह एवं कब्रिस्तान में अल्पसंख्यक मोर्चा ने पौधरोपण और बैठने के लिए कुर्सियां लगवाई थीं। ट्री गार्ड लगाने की तैयारी के दौरान एक व्यक्ति ने भूमि को स्वयं के कब्जे का बताकर पुलिस में झूठी शिकायत कर मोर्चा पदाधिकारियों को डराना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत ग्राम के अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने मोर्चा जिला अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी को की। उन्होंने रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना को बताया। इस पर गुरुवार को विधायक मकवाना के साथ मोर्चा पदाधिकारियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी को आवेदन देकर अवैध कब्जा करने वाले पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। इलियास अहमद कुरैशी, सलीम कुरैशी, मंडल अध्यक्ष फिरोज मंसूरी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Illegal capture of Dhanasuta's dargah and cemetery, complaint to police


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/illegal-capture-of-dhanasutas-dargah-and-cemetery-complaint-to-police-127751617.html

No comments:

Post a Comment