शहर के वार्ड क्रमांक 14, 15 व 19 में जलनिकास की कोई व्यवस्था नहीं है। मकानों के आसपास खाली प्लॉटों में पानी भरने से इस इलाके में 50 से अधिक मकानों के धराशाही होने का खतरा है। जलभराव के कारण वाहन निकलना तो दूर, लोग पक्की सड़कों पर पैदल नहीं निकल पा रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए हम एक महीने से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद इसके नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी लेकर आयुक्त तक कोई भी वस्तुस्थिति जानने के लिए परेशान लोगों के बीच नहीं पहुंचा। यह पीड़ा कलेक्टोरेट पर दिन में कैंडल जलाकर प्रदर्शन कर रहे तीन वार्ड के युवाओं ने बुधवार को दैनिक भास्कर से व्यक्त की।
रैली निकालकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा: कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने से पूर्व समस्याग्रस्त वार्डों के 50 से अधिक युवक सुबह 11 बजे निगम कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने नारेबाजी कर नगर निगम अधिकारियों को जमकर कोसा। इसके बाद वे कैंडल जलाकर कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर के नाम एडीएम एसके मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी युवाओं ने एडीएम को बताया कि वे मेरा मोहल्ला, मेरा स्वाभिमान अभियान चलाकर 7 दिन से गली-मोहल्लों में सफाई अभियान चला रहे हैं, लेकिन उनकी मदद करने के लिए अब तक निगम का कोई भी कर्मचारी व अधिकारी वार्ड में नहीं आया। युवाओं की बात सुनकर एडीएम ने उन्हें 7 दिन में समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
इसलिए गंभीर बनी जलभराव की समस्या
कलेक्टोरेट पर गांधीगिरी कर रहे अर्जुन राठौर, योगेश चौधरी, आकाश सिंह, पंकज राठौर, सोनू, विष्णू, राजू आदि युवाओं ने बताया कि वार्ड 14, 15 व 19 में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पुलिया क्षतिग्रस्त हैं। इसके जलनिकास के लिए नालियों का निर्माण नहीं कराया गया। जहां नालियां बनाई गई वहां ढलान सही नहीं होने से घरों से निकलने वाला पानी मेन सड़क पर भरा है तथा खाली प्लाटों में भर जाता है। ऐसे में मकान धराशाही होने का खतरा बना हुआ है तथा मच्छरों का प्रकोप होने से डेंगू व मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी फैलने का भय है।
यह प्रमुख मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी युवा
माधौपुरा की पुलिया से अंबाह बाईपास तक डामरीकृत सड़क निर्माण।
नाले-नालों की सफाई कराकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव।
पीपल वाले हनुमान मंदिर के पास भरा पानी निकलवाया जाए।
यादव कॉलोनी, गवदा वाली गली, यादव धर्मशाला वाली गली, मस्जिद के पास वाली गलियों में नालियों का निर्माण।
यादव कॉलोनी में नाला निर्माण कराया जाए। {वार्ड 15, 14 व 19 में क्षतिग्रस्त पुलियाओं का निर्माण हो। {टंच रोड पर नाला बनाकर जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाई जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/youths-lit-candles-during-the-day-who-will-get-the-drainage-done-127704109.html
No comments:
Post a Comment