Monday, September 7, 2020

पानी रोकने रामघाट बांध पर लगाए कड़ी-शटर

नपा ने जल संग्रहण शुरू कर दिया है। सोमवार को नपा अमले ने रामघाट पर कड़ी-शटर लगाए। उल्लेखनीय है कि मौजूदा मानसून सीजन में जून से लेकर सितंबर के पहले हफ्ते तक जिले में महज 19.80 इंच बारिश ही हो पाई है।

पिछले साल 2019 में सितंबर के पहले सप्ताह तक जिले में 59 इंच बारिश हो चुकी थी, जो तुलनात्मक 3 गुना ज्यादा थी।

दरअसल, शहर में भले ही कम बारिश हुई हो लेकिन आसपास के इलाकों में जो पानी गिरा उससे कालाभाटा का जलस्तर बढ़ा और शिवना तक पानी की खासी आवक हो गई थी।

भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के आठों मुखों तक शिवना ने जलाभिषेक कर दिया था। अब मौसम एक बार फिर से साफ होने पर नपा ने रामघाट बांध पर कड़ी-शटर लगाकर पानी रोकने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं ताकि जलसंकट जैसे हालात ना बनें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Strict shutters on the Ramghat dam to stop water


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/strict-shutters-on-the-ramghat-dam-to-stop-water-127697368.html

No comments:

Post a Comment