Wednesday, September 9, 2020

जावरा में स्वास्थ्यकर्मी और प्राॅपर्टी ब्रोकर समेत दो पॉजिटिव, बरखेड़ी में भी युवक संक्रमित


सिविल अस्पताल में बुधवार को हुए रैपिड एंटीजन कोविड टेस्ट में अस्पताल की ही 26 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। ये तिलकनगर राज टाॅवर निवासी हैं इसलिए कंटेनमेंट बनाया जाएगा। बीएमओ डॉ. दीपक पालड़िया ने बताया कांटेक्ट ट्रेसिंग के बाद संपर्क वाले कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन करेंगे। स्वास्थ्यकर्मी को सीसीसी में रखा है।

इन्हें एक दिन पहले ही तबीयत खराब होने पर होम क्वारेंटाइन किया था। वहीं रतलामी गेट रोड निवासी 33 वर्षीय प्राॅपर्टी ब्रोकर की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज से पॉजिटिव आई। ये 5 दिन से बीमार हैं इसलिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ढोढर में हुई रैपिड एंटीजन जांच में ग्राम बरखेड़ी का 32 वर्षीय युवक भी संक्रमित निकला, उसे भी रतलाम रेफर कर दिया है। पिपलौदा बीएमओ डॉ. योगेंद्रसिंह गामड़ की टीम कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रही है। आलोट के खारवाकलां में 48 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jaora/news/two-positives-including-health-worker-and-property-broker-in-javra-youth-also-infected-in-barkhedi-127704125.html

No comments:

Post a Comment