Tuesday, September 8, 2020

महंत अरोनिया सरकार की हत्या का लगाया आरोप

पहाड़गढ़ थाना अंतर्गत परसोटा ग्राम स्थित मढ़ी महंत अरोनिया सरकार बाबा मोहन दास का शव 4 सितंबर को सिंगाचोली के हार में कुएं में मिला, जिसको लेकर ब्राह्मण समाज एवं संत समाज में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में मंगलवार को कैलारस थाना पहुंचकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा), परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने गृह मंत्री एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर बाबा की हत्या का आरोप लगाया और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले के हत्यारों की गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। आवेदन कैलारस थाने के सब इंस्पेक्टर सौरभ तोमर को दिया और मांग की गई कि यदि हत्यारों पर कार्रवाई नहीं की गई तो ब्राह्मण महासभा (रा) प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा, जिसकी जवाबदेही शासन एवं प्रशासन की होगी। ब्राह्मण महासभा (रा) के जिलाध्यक्ष विक्की उपाध्याय ने बताया कि 12 तारीख को कैलारस में आ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे और संत के हत्यारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। इस अवसर पर पं. केदार शर्मा, पं.मुन्ना लाल शर्मा, ब्राह्मण महासभा(रा) प्रदेश प्रभारी पं. भूपेंद्र बलोठिया, पं. अखिल शर्मा, योगेश शर्मा, हरिओम शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, लालू मुदगल, आचार्य,राजेंद्र, गौरव, अजीत आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/mahant-accused-of-killing-aronia-government-127700827.html

No comments:

Post a Comment